मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकत अभियान के दौरान मई में आयोजित एक जनसंपर्क कार्यक्रम में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें स्कूल भवनों की स्थिति से अवगत कराया था।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को राज्य में विभिन्न स्कूल भवनों की मरम्मत और रखरखाव के लिए 500 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर की है। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने दी है। अधिकारी ने बताया कि सीएम बघेल ने मुख्य सचिव को मानसून का मौसम खत्म होने के तुरंत बाद स्कूल भवनों की मरम्मत का काम शुरू करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकत अभियान के दौरान मई में आयोजित एक जनसंपर्क कार्यक्रम में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें स्कूल भवनों की स्थिति से अवगत कराया था। अधिकारी ने कहा कि लोगों ने बताया कि पर्याप्त धन की कमी के कारण भवनों की मरम्मत का काम नहीं किया गया था और दावा किया कि इससे नियमित कक्षाओं के कामकाज में बाधा आ रही है।
सीएम ने खुद इस बात को गंभीरता से लेते हुए धनराशि स्वीकृत करते की और मुख्य सचिव को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि जून 2023 में अगले शैक्षणिक सत्र के शुरू होने से पहले स्कूल भवनों की मरम्मत और रखरखाव का काम पूरा कर लिया जाए।