फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM भूपेश, डिप्टी CM सिंहदेव का अंबिकापुर दौरा रद्द: इस वजह से कैंसिल हुआ आना, वर्चुअल देंगे करोड़ों की सौगात

Sat, 08 Jul 2023 02:12 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

खराब मौसम की वजह से सीएम भूपेश बघेल का अंबिकापुर दौरा रद्द हो गया है। अब वो सीएम हाउस में वर्चुअली जुड़कर अंबिकापुरवासियों को करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात देंगे। कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खराब मौसम की वजह से सीएम भूपेश बघेल का अंबिकापुर दौरा रद्द हो गया है। अब वो सीएम हाउस में वर्चुअली जुड़कर अंबिकापुरवासियों को करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात देंगे। कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मौसम खराब होने से मुख्यमंत्री का सरगुजा दौरा रद्द किया गया है। डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, मोहन मरकाम और शिव डहरिया एयरपोर्ट से वापस लौट आए। अब वे बूथ कमेटी की बैठक में वर्चुवली जुड़ेंगे। 

विज्ञापन


सीएम अंबिकापुर के राजमाता देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय भवन का अब वर्चुअली लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री कलेक्टरेट परिसर में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति का अनावरण और गांधी स्टेडियम ग्राउण्ड में विकास कार्यों का भी वर्चुअल लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे। मुख्यमंत्री शाम 4.35 बजे माँ महामाया एयरपोर्ट दरिमा, सरगुजा से प्रस्थान कर शाम 5.15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर जाने वाले थे, लेकिन खराब मौसम के चलते उनका ये दौरा स्थगित हो गया है। 


'जय वीरू' की जोड़ी देखने को बेताब थे लोग
उप मुख्यमंत्री सिंहदेव के विधानसभा क्षेत्र अंबिकापुर के बूथ चलो अभियान के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रभारी भी बनाया गया है। इसके लिए वो अंबिकापुर के राजमोहिनी देवी भवन में शहर और ग्रामीण क्षेत्र के बूथ कार्यकर्ताओं से बातचीत करने जा रहे थे। इस दौरान टीएस सिंहदेव भी जाने वाले थे। सीएम के इस दौरे को लेकर कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे थे। 'जय और वीरू' की जोड़ी को देखने के लिए लोग बेताब थे। हालांकि सियासी गलियारों में दोनों के बीच मतभेद और अनबन की बातें सामने आती रही हैं। ये बातें किसी से छुपी नहीं है। सिंहदेव को प्रदेश का डिप्टी सीएम बनाए जाने के बाद पहली बार दोनों अंबिकापुर में एक साथ नजर आने वाले थे। पार्टी में एकता का संदेश दिखने वाला था पर अंबिकापुरवासियों की उम्मीदों पर मौसम ने पानी फेर दिया। हालांकि इससे पहले भी दोनों एक साथ मंच पर नजर आ चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें