फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी-कांग्रेस के बीच रायपुर में 'भिड़ंत': एसआई सहित 16 पुलिसकर्मी घायल, जवानों से मिलने पहुंचे पुलिस कमिश्नर

Wed, 22 Jul 2026 11:26 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

CG BJP-Congress Protest: नीट पेपर लीक मामले में नई दिल्ली में पीएम आवास के सामने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाई हुई है।
विज्ञापन
बीजेपी-कांग्रेस के बीच टकराव, घायल जवानों से मिलने अस्पताल पहुंचे पुलिस कमिश्नर - फोटो : CG News
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG BJP-Congress Protest: नीट पेपर लीक मामले में नई दिल्ली में पीएम आवास के सामने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाई हुई है। इस मामले को लेकर बीजेपी में जमकर उबाल है। रायपुर में बीजपी के कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन घेराव के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान एक सब-इंस्पेक्टर समेत करीब 16 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इस प्रदर्शन के दौरान कई जवानों के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिये अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन






गंभीर रूप से घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं मामूली घायल आरक्षकों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। सूचना पर रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला रामकृष्णा केयर अस्पताल पहुंचे। घायल जवानों से मुलाकात कर उनका हालचाल पूछा। चिकित्सकों से घायल जवानों के स्वास्थ्य और इलाज को लेकर पूरी जानकारी ली। घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। उन्होंने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
विज्ञापन


'सांस लेने में हुई परेशानी'
घायल जवान कलेश्वर वर्मा ने बताया कि बैरिकेटिंग के दौरान भीड़ के बीच फंस जाने से उन्हें सांस लेने में काफी परेशानी हुई, इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया। प्रशिक्षु उप निरीक्षक देवराज सिंह के सिर पर बोतल लगने से गंभीर चोट पहुंची है।  चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन



बीजेपी-कांग्रेस में टकराव
बता दें कि बीते दिन दिल्ली में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास घेराव के विरोध में आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भाजपाई कांग्रेस भवन का घेराव करने निकले। इस प्रदर्शन में कई कैबिनेट मंत्री भी शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा और आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े। इस दौरान पुलिस उपायुक्त (मध्य) तारकेश्वर पटेल, एसीपी नीलेश द्विवेदी, टीआई राजेश मरई सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें