सीजेआई एनवी रमण ने कहा, इस देश के भविष्य को आकार देना आप पर है। आप जो लिख रहे हैं। जो नीतियां तैयार कर रहे हैं। जो दलीलें अदालत में दे रहें हैं, उसका दूरगामी प्रभाव पड़ेगा।
भारत के प्रधान न्यायाधीश एनवी रमण रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मौजूद रहे। यहां उन्होंने हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचएनएलयू) के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। सीजेआई ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि जितना संभव हो जनता की भलाई के मुद्दे उठाएं। जैसा जस्टिस हिदायतुल्ला ने एक युवा बैरिस्टर के रूप में किया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, इस देश के भविष्य को आकार देना आप पर है। आप जो लिख रहे हैं। जो नीतियां तैयार कर रहे हैं। जो दलीलें अदालत में दे रहें हैं, उसका दूरगामी प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा, विधि छात्रों को सामाजिक न्याय का प्रतीक होना चाहिए। समाज के सबसे कमजोर लोग अक्सर राज्य या असामाजिक तत्वों द्वारा मानवाधिकारों के उल्लंघन के शिकार होते हैं। ऐसे में मैं आप सभी से अनुरोध करूंगा कि न्याय के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए आपने विश्वविद्यालय में जो कौशल सीखा है, उसका उपयोग करें।
23 छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल
विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया, बीए एलएलबी (ऑनर्स) (2015-2020 का बैच) से 160 छात्र, बीए एलएलबी (ऑनर्स) (2016-2021) से 147, एलएलएम (2019 2020) से 49 और एलएलएम (2020-) से 61 छात्र हैं। जिनको डिग्री दी गई, जबकि चार छात्रों को पीएचडी की उपाधि दी गई। अधिकारियों ने बताया कि दीक्षांत समारोह के दौरान कुल 23 छात्रों स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।