रायपुर जिले में जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की शुरुआत हो गई है। छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बुगुर्गों तक खेल में भाग ले रहे हैं। बीते दिनों सोमवार से राजधानी रायपुर में जिला स्तरीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक शुरू हो गया है। यह खेल 6 सितम्बर तक चलेगा। इस बीच खिलाडियों ने खेल में खो- खो, कबड्डी इत्यादि में प्रतिभा दिखाई।
रायपुर जिले में पहले दिन बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक खेल में भाग लिए। खिलाड़ी ने खो-खो, पिट्ठूल, रस्साकसी, रस्सीकूद, कबड्डी फुगड़ी, संखली जैसे समेत कई खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई। यह आयोजन बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, छात्रपति शिवाजी आउटडोर स्टेडियम, नेेताजी सुभाष स्टेडियम, स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा में हो रहा है। इस खेल प्रतियोगिता में कबड्डी, फुगड़ी, बिल्लस, भौरा, रस्सीकूद, संखली, कुश्ती, बांटी, पिट्ठूल, खो-खो, गिल्ली डंडा, रस्साकसी इत्यादि खेल शामिल है।