फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आगाज: CM भूपेश ने शुभंकर 'बछरू' किया लॉन्च, 36 नंबर की जर्सी पर थिरके, ली सेल्फी

Tue, 18 Jul 2023 07:48 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के लिए शुभंकर बछरू को लॉन्च किया है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के गाने पर बछरू की शानदार एंट्री हुई।  बछरू ने वहां मौजूद लोगों को अकर्षित किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुभंकर बछरू के साथ सेल्फी ली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के लिए शुभंकर बछरू को लॉन्च किया है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के गाने पर बछरू की शानदार एंट्री हुई।  बछरू ने वहां मौजूद लोगों को अकर्षित किया। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित हरेली कार्यक्रम के दौरान बछरू को लॉन्च किया गया। सीएम भूपेश समेत जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों ने बछरू के साथ सेल्फी भी ली है। 

विज्ञापन




छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के गाना भी लोगों को काफी पसंद आया। इस गाने पर थिरकते बछरू का अंदाज भी लोगों को पसंद आया। बछरू छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की पहचान बनने के लिए 36 नंबर की जर्सी और गले में सोहई की माला पहना पहना था। इसके साथ ही छत्तीसगढ़िया संस्कृति को भी दर्शा रहा है।  
विज्ञापन


ओलंपिक में 16 खेल  
छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल प्रतियोगिता दलीय और एकल दो श्रेणी में आयोजित होगी। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में दलीय श्रेणी में गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं। वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद, रस्सी कूद और कुश्ती शामिल हैं।    

ओलंपिक का  शानदार आगाज 
हरेली लोगों के लिए इस बार दोगुनी खुशी लेकर आया। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शानदार आगाज हुआ। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में लोग बडे़ उत्साह से भाग लेते हैं। खासकर गांवों में इसका अलग ही रौनक देखने को मिलता है। पिछले बार के ओलंपिक में पूरे प्रदेश में अधिक उत्साह देखने को मिला। बच्चों से लेकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों ने इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इससे गांव-गांव में पारंपरिक खेलों के प्रति एक अच्छा माहौल बना है। इस प्रतियोगिता के कई ऐसे क्षण देखने को मिले जो लोगों के लिए एक प्रेरणादायक रहा। 

    
इन चरणों में होगी प्रतियोगिता

  • छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में सबसे पहले राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर प्रतियोगिता 17 से 22 जुलाई तक नॉकआउट पद्धति से होगा। 
  • दूसरा स्तर जोन है, जिसमें 8 राजीव युवा मितान क्लब को मिलाकर एक क्लब होगा। इसका आयोजन 26 से 31 जुलाई तक होगा। 
  • विकासखंड और नगरीय क्लस्टर स्तर पर 7 से 21 अगस्त तक आयोजन होगा।
  • जिला स्तर पर 25 अगस्त से 4 सितंबर तक आयोजन होगा।
  • संभाग स्तर पर 10 से 20 सितंबर तक आयोजन होगा।
  • अंतिम में राज्य स्तर खेल प्रतियोगिताएं होगी जो की 25 से 27 सितंबर को आयोजन होगा। 

विज्ञापन

आयु की कोई सीमा नहीं
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में आयु वर्ग को तीन वर्गों में बांटा गया है। इसमें प्रथम वर्ग 18 साल तक, दूसरा वर्ग 18 से 40 साल तक और तीसरा वर्ग में 40 साल से अधिक उम्र के प्रतिभागी शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता में महिला और पुरुष दोनों वर्ग में प्रतिभागी भाग ले सकेंगे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें