फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Elections: चुनाव से पहले ढह रहा कांग्रेस का कुनबा, शैलजा चंद्राकर समेत कई नेताओं ने थामा BJP का दामन

Mon, 22 Apr 2024 09:31 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

छत्तीसगढ़ी अभिनेता प्रकाश अवस्थी, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक गुरु वासुदेव चंद्राकर की बहू शैलजा चंद्राकर ने आज भाजपा का दामन थाम लिया।
विज्ञापन
भाजपा की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के ठीक पहले भाजपा अपना कुनबा बढ़ाने में लगी है। इसी कड़ी में सोमवार को दुर्ग जिले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की आमसभा हुई। इसमें जेपी नड्डा ने लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के पक्ष में प्रचार किया और आम जनता को भाजपा को वोट देने की अपील की। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ी अभिनेता प्रकाश अवस्थी, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक गुरु वासुदेव चंद्राकर की बहू शैलजा चंद्राकर ने आज भाजपा का दामन थाम लिया।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ी अभिनेता प्रकाश अवस्थी, शैलजा चंद्राकर समेत सैकड़ों लोगो को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गमछा पहनकर उनका पार्टी में स्वागत किया। पिछले कुछ दिनों से लगातार भाजपा कांग्रेस में सेंधमारी कर रही है। कुछ दिन पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भाभी सीमा बघेल को भाजपा ने अपनी पार्टी में प्रवेश कराया था। इसके बाद अब भूपेश बघेल के ही राजनीतिक गुरु की बहू को भाजपा में प्रवेश कराया गया है। वहीं, शैलजा चंद्राकर ने कहा कि वे मोदी प्रेमी हैं और मोदी के नेतृत्व में देश से लगातार आगे बढ़ रहा है, इसलिए उन्होंने भाजपा में प्रवेश किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें