फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir-Champa: जमीन विवाद में बड़े भाई का गला दबाया, फिर ईंट से कुचल दिया सिर, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 22 Oct 2022 02:38 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा

सार

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार की है। शराब पिलाने के बाद उसने पहले ईंट से वार किया फिर गला दबा दिया था। इसके बाद शव को झाड़ियों में फेंककर घर चला गया। 
विज्ञापन
झाड़ियों से पुलिस ने बरामद किया शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक युवक ने अपने बड़े भाई की जमीन विवाद में हत्या कर दी। आरोपी ने पहले भाई के साथ जमकर शराब पी। फिर नशे की हालत में उसका गला दबा दिया। फिर ईंट से उसके सिर को कुचलकर शव झाड़ियों में फेंक कर भाग निकला। पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी को पकड़ा तो पूछताछ में सारा मामला सामने आ गया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन



(पुलिस गिरफ्त में आरोपी शंकर गोड़)

जानकारी के मुताबिक, जांजगीर में बम्हनीडीह के डिपरीपारा में 21 अक्तूबर को दिवाली उत्सव की तैयारी चल रही थी। इस दौरान युवकों को झाड़ियों के पीछे से बदबू आई। उन्होंने जाकर देखा तो वहां शव पड़ा था। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। देखकर लगा कि शव करीब तीन दिन पुराना है। आसपास के लोगों से पूछताछ में शव की शिनाख्त स्थानीय निवासी  बालाराम सबरिया (52) के रूप में हुई। 
विज्ञापन


बालाराम के बेटे ने पुलिस को बताया कि 18 अक्तूबर की शाम करीब 7 बजे उसके पिता घर से निकले थे, फिर नहीं लौटे। उसने रिश्ते में लगने वाले अपने चाचा शंकर गोड़ पर संदेह जताया। बताया कि उनसे जमीन को लेकर  विवाद है। चार-पांच दिन पहले बालाराम और शंकर गोड़ का झगड़ा भी हुआ था। इस पर पुलिस ने शक के आधार पर शंकर गोड़ को हिरासत में ले लिया। उसने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार कर ली है। 
विज्ञापन



 (बालाराम सबरिया-फाइल फोटो)

पूछताछ में शंकर गोड़ा ने पुलिस को बताया कि बालाराम गोड़ और उसके पास पास 1.5 एकड़-1.5 एकड़ जमीन है। बालाराम उसमें से 0.50 डिसमिल जमीन उसकी बताते हुए विवाद करता था। करीब तीन-चार माह पहले भी इसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी। इस बीच वारदात वाले दिन हम दोनों शराब पीने साथ में बैठे थे। इसी दौरान बालाराम के सिर पर ईंटों से वार कर दिया। वह गिरा तो गला दबाया और फिर शव फेंककर घर चला गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें