फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने की आत्महत्या: पत्नी-बच्चों को जबरदस्ती घर से निकाला, फिर दरवाजा बंद कर लगा ली फांसी

Tue, 14 Mar 2023 09:37 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा

सार

पुलिस ने बताया कि घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी करने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो युवक का शव साड़ी के सहारे फंदे से झूल रहा था। शव नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पंचनामा कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
खुदकुशी को लेकर आसपास के लोगों से पुलिस ने की पूछताछ। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में मंगलवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक ने घूमने जाने के बहाने पत्नी और बच्चों को जबरदस्ती घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद दरवाजा बंद कर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की खुदकुशी करने का कारण स्पष्ट नहीं है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का हैद्ध 

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, कटौद निवासी शिव शंकर सारथी (38) अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। परिवार के अन्य सदस्य उसकी मां और भाई काम करने बाहर दीगरराज गए हैं। शिव शंकर आर्थिक रूप से कमजोर था और रोजी मजदूरी कर परिवार का खर्च चलता था। मंगलवार तड़के करीब 4 बजे शिव शंकर सारथी ने बच्चों और पत्नी को उठाया और घूमने जाने की बात कही। 

दोनों बच्चे घर से बाहर निकल गए, लेकिन शंका होने के कारण पत्नी वहीं रुक गई। इस पर शिव शंकर ने उसे जबरदस्ती कमरे से धक्का देकर बाहर किया और दरवाजा बंद कर लिया। पत्नी ने आसपास के लोगों को आवाज दी। जब तक पड़ोसी पहुंचे शिव शंकर साड़ी से फंदा बनाकर पंखे से लटक चुका था। युवक ने खुदकुशी क्यों की, इसका कारण पता नहीं चल सका है। आशंका है कि वह कर्ज से परेशान था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें