फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सो रही पत्नी को मार डाला: पति ने नशे में किया टांगी से वार, अंतिम संस्कार की कर रहा था तैयारी, पहुंच गई पुलिस

Tue, 14 Mar 2023 09:16 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर

सार

बबीता मुंडा के परिजनों ने पुलिस को बताया कि दोनों का विवाह करीब 10 साल पहले हुआ था। दोनों की कोई संतान नहीं थी। दोनों ने एक बच्चे को गोद लिया था। संतोष नशे का आदी था एवं शराब पीकर पत्नी के साथ रोज विवाद व मारपीट करता था। 
विज्ञापन
मामले की जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में नशे में धुत एक युवक ने मंगलवार सुबह अपनी पत्नी हत्या का दी। वारदात के दौरान पत्नी सो रही थी, उसी समय आरोपी ने टांगी से वार कर दिया। इस दौरान पास में सो रहे छह साल के बच्चे ने भागकर अपनी जान बचाई। आरोपी पति सामान्य मौत बताकर पत्नी के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा था, लेकिन तभी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, कोसगा निवासी संतोष मुंडा (32) ने मंगलवार सुबह करीब 6.30 बजे अपनी पत्नी बबीता मुंडा (29) की टांगी मारकर हत्या कर दी। घटना के दौरान बबीता मुंडा अपने छह साल के बेटे के साथ पलंग पर सो रही थी। टांगी के वार से बबीता मुंडा की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ सो रहा पुत्र घटना से डर गया और भागकर रिश्तेदार के घर पहुंच गया। उसने जानकारी रिश्तेदार को दी। उसकी सूचना पर बबीता मुंडा का भाई प्रेम मुंडा, राजपुर, जिला बलरामपुर से कोसगा पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आए दिन होता था विवाद
इस बीच आरोपी पति संतोष मुंडा ने बबीता की मौत सामान्य होना बता कर गांव में अंतिम संस्कार की तैयारी कर दी थी। प्रेम मुंडा की सूचना पर लखनपुर पुलिस कोसगा पहुंच गई। बबीता मुंडा के परिजनों ने पुलिस को बताया कि दोनों का विवाह करीब 10 साल पहले हुआ था। दोनों की कोई संतान नहीं थी। दोनों ने एक बच्चे को गोद लिया था। संतोष नशे का आदी था एवं शराब पीकर पत्नी के साथ रोज विवाद व मारपीट करता था। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें