फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Weather update: मौसम ने बदला मिजाज, नौतपा के 5वें दिन छाए बादल, विभाग ने जारी किया अलर्ट

Mon, 29 May 2023 12:12 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी के बाद आज सोमवार को लोगों को बेहत ही खुशनुमा मौसम देखने का मिला। आज नौतपा के 5वें दिन  मौसम में आए बदलाव से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं।
विज्ञापन
मौसम ने छत्तीसगढ़ में एक बार फिर करवट बदली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी के बाद आज सोमवार को लोगों को बेहत ही खुशनुमा मौसम देखने का मिला। आज नौतपा के 5वें दिन  मौसम में आए बदलाव से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। कहीं-कहीं पर हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिल रही है। ठंड हवाएं चलने से मौसम सुहावना बना हुआ है। सोमवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। वहीं कुछ जगहों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ के साथ वज्रपात की भी संभावना है। प्रदेश की तापमान की बात करें, तो सबसे ज्यादा पारा पहले नंबर पर धमतरी में 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरे नंबर पर रायपुर का पारा 40.2 डिग्री रहा। 42.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रायगढ में दर्ज किया गया। अन्य जिलों की बात करें, तो महासमुंद में 41.7, बीजापुर में 41.3, दंतेवाड़ा में 41.4 और राजनांदगांव में 41 डिग्री पारा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें