फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम भूपेश का दुर्ग-रायपुर दौरा आज: कोसरिया यादव समाज के अधिवेशन और चतुःषष्टियोगिनी समारोह में होंगे शामिल

Mon, 29 May 2023 07:00 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

नई दिल्ली से लौटने के बाद सीएम भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे।  29 मई को दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा के ग्राम जामगांव (आर) में कोसरिया यादव समाज के अधिवेशन और रायपुर में शंकराचार्य आश्रम में आयोजित चतुःषष्टियोगिनी एवं प्रसाद प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे।
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली से लौटने के बाद सीएम भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के दौरे पर रहेंगे।  29 मई को दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा के ग्राम जामगांव (आर) में कोसरिया यादव समाज के अधिवेशन और रायपुर में शंकराचार्य आश्रम में आयोजित चतुःषष्टियोगिनी एवं प्रसाद प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे।

विज्ञापन




तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से दोपहर सवा दो बजे हेलीकॉप्टर से दुर्ग के पाटन विधानसभा के ग्राम जामगांव (आर) के लिए रवाना होंगे। वहां वे दोपहर 2.35 बजे कोसरिया यादव समाज के वार्षिक अधिवेशन में शामिल होंगे। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 3.55 बजे राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 4.05 बजे बोरियाकला स्थित शंकराचार्य आश्रम में आयोजित चतुःषष्टियोगिनी एवं प्रासाद प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इससे पूर्व सीएम ने बीती रात को मुख्यमंत्री निवास में उन ग्रामीण परिवारों को भोजन कराया, जिनके के यहां घर वो भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान भोजन किए थे। मुख्यमंत्री ने इन ग्रामीण परिवारों को अपने घर भोज पर आमंत्रित किया। पिछली बार जिन ग्रामीणों के घर मुख्यमंत्री पहुना बने थे। वे ग्रामीण अब मुख्यमंत्री के पहुना बने। रायपुर संभाग से इसकी शुरूआत हुई है। रायपुर संभाग के 19 विधानसभाओं से ग्रामीण परिवार और सरपंच रात्रि भोज करने मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। इस मौके पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया समेत संबंधित क्षेत्र के विधायक मौजूद रहे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें