फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Weather Update: सरगुजा संभाग में पड़ रही कड़ाके की ठंड, ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

Fri, 15 Dec 2023 11:14 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट का दौर जारी है। इससे और ठंड बढ़ गई है। प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहेगा। सुबह और रात की तरह दिनभर ठंड पड़ रही है।  वहीं बीते दिनों अंबिकापुर जिला सबसे ज्यादा ठंडा इलाका रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट का दौर जारी है। इससे और ठंड बढ़ गई है। प्रदेश में आज मौसम शुष्क रहेगा। सुबह और रात की तरह दिनभर ठंड पड़ रही है।  वहीं बीते दिनों अंबिकापुर जिला सबसे ज्यादा ठंडा इलाका रहा है। गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री रायपुर में दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आने वाले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। वहीं आज शुक्रवार को मौसम शुष्क रहेगा। मौसम एक्सपोर्ट का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस साल ज्यादा ठंड पड़ने की संभावना है। आने वाले 5 दिनों के बाद छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। 

राजधानी रायपुर में आज बादल साफ रहने की संभावना है। यहां की अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड है। इसके साथ ही आउटर और ग्रामीण इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें