फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, एक-दो जगहों पर हल्की बारिश की संभावना

Wed, 17 Jan 2024 11:03 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आज बुधवार को प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हुए है। इसके साथ ही एक दो जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं ग्रामीण और आउटर इलाकों में कोहरा छाया छाया हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आज बुधवार को प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से ही बादल छाए हुए है। इसके साथ ही एक दो जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं ग्रामीण और आउटर इलाकों में कोहरा छाया छाया हुआ है। बीते दिनों बलरामपुर सबसे ठंड इलाका रहा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसे ही रहने की संभावना है। आने वाले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में बदलाव नहीं होगा। उसके बाद न्यूनतम तापमान बढ़ने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश के एक दो जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में मौसम बदलने की वजह से सरगुजा संभाग की तुलना बाकि जगहों पर थोड़ी कम ठंड है। हालांकि नम हवाओं के कारण ग्रामीण औए आउटर इलाकों में ठंड बनी हुई है। बीते दो दिनों में न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। इसके साथ ही कोहरा छाए रहने से ठंडी में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस डोंगरगढ़ में दर्ज किया गया है, जो की सबसे गर्म रहा। वहीं सबसे ठंड इलाका बलरामपुर रहा है। यहां सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । आज राजधानी रायपुर के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। यहां अधिकतम तापमान 29  डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17  डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें