व्यावसायिक परीक्षा मंडल भवन रायपुर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Chhattisgarh Vyapam: 12वीं के बाद आगे की पढ़ाई के लिए नए कोर्स करने की राह देख रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। छतीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने राज्य के विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों प्रवेश के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षाओं की संभावित तिथियां जारी कर दी है। तकनीकी शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा, एनसीईआरटी और कृषि विभाग के शैक्षणिक सत्र 2024-25 में विभिन्न व्यावसायिक विषयों में प्रवेश के लिए व्यापमं मई एवं जून महीने में परीक्षाएं आयोजित करेगा।
शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्री. एमसीए, एमसीए 24 और एमएससी नर्सिंग एमएससीएन 2024 में प्रवेश के लिए परीक्षा की संभावित तिथि 30 मई 2024 रखी गई है। इसी तरह प्री. बीएड, प्री. डीएलडी, के लिए 2 जून 2024, पीईटी एवं पीपीएचटी के लिए परीक्षा की संभावित तिथि 6 जून 2024 होगी। बीएससी नर्सिंग, प्री बीए बीएड/प्री बीएससी बीएड के लिए 13 जून, पीएटी/पीव्हीपीटी प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि 16 जून और पीपीटी प्रवेश परीक्षा की संभावित तिथि 23 जून 2024 है।
उक्त प्रवेश परीक्षाओं के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी प्रतिभागियों से किसी भी प्रकार का परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक एवं अंतिम तिथि, सुधार की तिथि एवं परीक्षा का समय व्यापमं के वेबसाइट पर बाद में घोषित किए जाएंगे। इस संबंध में विस्तृत जानकारी व्यापम की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in एवं https://vyapamaar.cgstate.gov.in/ पर देख सकते हैं।