फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: एसईसीएल खदान से कथित 'कोयला चोरी' का वीडियो वायरल, जांच के आदेश, दो थाना प्रभारी लाइन हाजिर

Fri, 20 May 2022 01:38 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, कोरबा।

सार

पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी ने अपने आदेश में कहा है कि वायरल वीडियो की जांच के लिए अपराध रोधी और साइबर इकाई (एसीसीयू), बिलासपुर के प्रभारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह वीडियो कोरबा जिले में स्थित एसईसीएल की गेवरा/दीपका खदान का बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
एसईसीएल की कोयला खदान से सैकड़ों लोगों द्वारा कोयला चोरी का वीडियो वायरल। - फोटो : वीडियो स्क्रीन ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक कोयला खदान से बड़ी मात्रा में कोयले की कथित चोरी का एक वीडियो वायरल हो गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की एक खुले कोयला खदान से सैकड़ों लोगों द्वारा कोयला चोरी किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बिलासपुर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी ने मामले की जांच का आदेश दिया है।

विज्ञापन


आईजी डांगी ने अपने आदेश में कहा है कि वायरल वीडियो की जांच के लिए अपराध रोधी और साइबर इकाई (एसीसीयू), बिलासपुर के प्रभारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह वीडियो कोरबा जिले में स्थित एसईसीएल की गेवरा/दीपका खदान का बताया जा रहा है। एसईसीएल सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी है।

आईजी के आदेश में आगे कहा गया है कि जांच में यह भी देखा जाए कि एसईसीएल के अधिकारियों द्वारा पूर्व में कोयला चोरी के बारे में दर्ज मामलों में क्या कार्रवाई की गई थी और क्या कोई अधिकारी अवैध कोयला खनन रैकेट में शामिल था।
विज्ञापन


वीडियो में देखा जा सकता है कि कोयला खदान में महिलाओं समेत सैकड़ों लोग कोयले की खुदाई कर रहे हैं और उसे बोरे में भरकर सिर पर लादकर ले जा रहे हैं। वीडियो में खदान क्षेत्र में ट्रक और जेसीबी को भी देखा जा सकता है। वीडियो में कोयला ले जाते लोगों को रोकने के लिए कोई भी मौजूद नहीं है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस वीडियो के सामने आने के बाद कोरबा जिले के पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने दीपका थाना प्रभारी अविनाश सिंह और हरदीबाजार चौकी प्रभारी अभय सिंह बैस को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।

इस संबंध में एसईसीएल के जनसंपर्क अधिकारी सनिष चंद्रा ने कहा, ‘‘पुलिस वीडियो की प्रमाणिकता की जांच कर रही है, इसलिए इस संबंध कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हालांकि खदान क्षेत्र में किसी भी तरह की चोरी के संबंध में पता चलने पर एसईसीएल द्वारा पुलिस को इसकी जानकारी दी जाती है और प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाती है।'
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें