फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ः दो महिला नक्सली ढेर, एक तीन लाख का इनामी गिरफ्तार

Wed, 21 Jun 2017 09:50 PM IST
एजेंसी/ रायपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में एक पुलिस मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों को नारायणपुर जिले के जंगलों में मार गिराया। वहीं, बीजापुर जिले में एक तीन लाख के इनामी नक्सली को विस्फोटकों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। नारायणपुर जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि एक नक्सल रोधी अभियान के तहत एसटीएफ और डीआरजी की संयुक्त टीम की यह मुठभेड़ हसनार जिले के जंगलों में सुबह के समय हुई।
विज्ञापन


इस मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों को मार गिराया गया। वहीं, बीजापुर के पुलिस अधीक्षक केएल ध्रुव ने कहा कि गिरफ्तार किए गए नक्सली की पहचान 20 वर्षीय राकेश सोढ़ी के रूप में की गई है। उसे अवापल्ली पुलिस स्टेशन इलाके से उस समय गिरफ्तार किया गया जब सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम इलाके में गश्त लगाने निकली थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें