फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में तोंगगुड़ा कैंप के पास नक्सली हमला, दो पुलिस कर्मी शहीद

Sat, 27 Apr 2019 09:03 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में तोंगगुड़ा कैंप के पास नक्सली हमले में दो पुलिस कर्मी शहीद हो गए हैं। दोनों पुलिस कर्मी जिला बल में तैनात थे। जानकारी के अनुसार, शहीद हुए जवानों के नाम अरविंद मिंज और सुक्खू हपका है। इसके अलावा एक जवान के घायल होने की भी सूचना है। घायल जवान को चेरला के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं जवाबी फायरिंग में दो ग्रामीणों के घायल होने की भी जानकारी मिली है। इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। 

विज्ञापन


इससे पहले 23 अप्रैल को बीजापुर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इसमें एक नक्सली को मार गिराया गया था। दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के पुलिस दल को संयुक्त अभियान में रवाना किया गया था। दल जब बीजापुर के फुलगट्टा गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी थी। नक्सली की पहचान भैरमगढ़ एरिया कमेटी के सदस्य शंकर उर्फ कमलू के रूप हुई थी।

बता दें कि दंतेवाड़ा जिले के श्यामगिरी क्षेत्र में नक्सलियों ने इस महीने की नौ तारीख को दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक भीमा मंडावी के वाहन को बारूदी सुरंग से उड़ा दिया था। इस घटना में मंडावी और चार अन्य पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें