छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। नवरात्रि पर श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कुर्ला-हटिया सहित 8 एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज दिया है। यह ट्रेनें 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक डोंगरगढ़ स्टेशन पर रुकेंगी। इसके साथ ही गोंदिया-दुर्ग मेमू लोकल को रायपुर तक चलाने का फैसला किया गया है।
इस बार 26 सितंबर से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी के दर्शन और पूजन के लिए छत्तीसगढ़ सहित आसपास के राज्यों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। इसे देखते हुए रेलवे ने गोंदिया-दुर्ग मेमू स्पेशल और दुर्ग-गोंदिया मेमू स्पेशल को नवरात्रि पर्व के दौरान रायपुर तक चलाने का निर्णय लिया है। इससे रायपुर से डोंगरगढ़ तक सफर करने वाले यात्रियों को भीड़ से राहत मिलेगी। वहीं रेलवे ने 22 सितंबर से रद्द हावड़ा-मुंबई गीतांजली एक्सप्रेस को फिर से बहाल कर दिया है।
इन ट्रेनों का होगा स्टॉपेज
- हटिया-कुर्ला एक्सप्रेस
- कुर्ला- हटिया एक्सप्रेस
- पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस
- जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस
- बिलासपुर-चेन्नई एक्सप्रेस
- चेन्नई-एक्सप्रेस
- पुरी-कुर्ला एक्सप्रेस
- कुर्ला-पुरी एक्सप्रेस