फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: 10 दिन में तीन नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों को मिली एक और बड़ी कामयाबी

Mon, 01 Aug 2022 12:21 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

डीआरजी जवानों ने सोमवार को एक नक्सली को मार गिराया है।अधिकारियों ने बताया, मृतक की पहचान माओवादियों की संभागीय समिति के सदस्य (डीवीसी) माडवी हद्मा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में  सोमवार को सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया है। घटना सुबह सात बजे की है। 

विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने बताया कि मुठभेड़ सुबह भंडारपदार गांव के पास एक जंगल में हुई। उन्होंने बताया, जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। इसी दौरान घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। 

इसके बाद डीआरजी जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें एक नक्सली को मार गिराया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया, मृतक की पहचान माओवादियों की संभागीय समिति के सदस्य (डीवीसी) माडवी हद्मा के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया, पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली गई है और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन


दस दिन में तीन नक्सली ढेर
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पिछले दस दिनों में यह तीसरी ऐसी घटना है जिसमें सुकमा जिले में तीन नक्सलियों को मार गिराया गया है। 29 जुलाई को 5 लाख रुपये का इनामी को बिंद्रापानी गांव के पास पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया था। इसके बाद फूलबगड़ी इलाके में एक अन्य उग्रवादी को मार गिराया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें