फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: रायगढ़ में मालगाड़ी और रेल इंजन की जोरदार टक्कर, ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतरे, यातायात बाधित

Fri, 12 Aug 2022 05:02 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रायगढ़

सार

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी साकेत रंजन ने बताया कि घटना सुबह 11:40 बजे मुंबई-हावड़ा मार्ग पर रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहरी इलाके में रेलवे साइडिंग पर शंटिंग के दौरान हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के रायगढ में रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा हो गया। यहां  मालगाड़ी और रेल इंजन की आपस में टक्कर हो गई। वहीं टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। वहीं इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही अप्रभावित रही।

विज्ञापन


दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी साकेत रंजन ने बताया कि घटना सुबह 11:40 बजे मुंबई-हावड़ा मार्ग पर रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहरी इलाके में रेलवे साइडिंग पर शंटिंग के दौरान हुई। उन्होंने कहा कि चलते हुए दो इंजन वाला लोकोमोटिव खड़ी खाली मालगाड़ी से टकरा गया जो पीछे की ओर से तीसरी लाइन के ट्रैक (यूपी और डाउन लाइन के अलावा) पर थी।

उन्होंने कहा कि जो लोकोमोटिव खड़ी मालगाड़ी से टकराया, उसे भी कुछ नुकसान हुआ है। देखने में ऐसा लगता है कि घटना में लापरवाही हुई है। लेकिन एक विस्तृत जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर से रेलवे अधिकारियों की एक टीम को मौके पर भेजा गया है और पटर से उतरे लोकोमोटिव और वैगनों को बहाल करने का काम जारी है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना तीसरी लाइन पर हुई, जिससे अन्य ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित नहीं हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें