फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh News: राज्यभाषा आयोग की ओर से तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ी प्रशिक्षण कार्यक्रम

Tue, 27 Feb 2024 06:43 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ राज्यभाषा आयोग की ओर से मंत्रालय महानदी भवन में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ी प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया है। यह कार्यक्रम 26 से 28 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है।  
विज्ञापन
तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ी प्रशिक्षण कार्यक्रम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रशिक्षण के पहले दिन लगभग 130 मंत्रालयीन कर्मचारी ने प्रशिक्षण का लाभ लिया। इसमें छत्तीसगढ़ के जाने माने साहित्यविद और लेखक डॉक्टर चितरंजन कर ने अपना व्याख्यान दिया और छत्तीसगढ़ी राजभाषा के प्रशासनिक उपयोग के लिए कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया। प्रशिक्षण के दूसरे दिन लोक व्यवहार और प्रशासनिक कार्यों में छत्तीसगढ़ी के उपयोग और शब्दावलियों का प्रशिक्षण दिया गया। 
विज्ञापन


आज मंगलवार के प्रशिक्षक जाने माने शिक्षाविद डॉक्टर सुधीर शर्मा रहे। प्रशिक्षण के अंतिम दिन अनुभाग अधिकारी और अवर सचिव स्तर के अधिकारी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राजपूत का सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें