फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: बुधवार को कोरोना के 37 नए मामले मिले, एक संक्रमित की मौत

Thu, 09 Dec 2021 06:24 AM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर अजाला, रायपुर

सार

दुर्ग में 9 नए केस देखें गए हैं, रायगढ़ में सात और रायपुर में तीन नए मामले सामने आए हैं। 15 जिलों से कोई भी नए मामले सामने नहीं आए हैं।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 37 नए मामले दर्ज किए गए और एक मौत भी दर्ज की गई। इसके साथ ही राज्य में कुल मामलों की संख्या 10,07,075 तक पहुंच गई है। वहीं संक्रमण से मरने वालों की संख्या 13,594 हो गई है। बुधवार को 7 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया और 20 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया है। इसके साथ ही संक्रमण से ठीक होने वाले कुल लोगों की संख्या 9,93,140 हो गई है। 

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि दुर्ग में 9 नए केस देखें गए हैं, रायगढ़ में सात और रायपुर में तीन नए मामले सामने आए हैं। 15 जिलों से कोई भी नए मामले सामने नहीं आए हैं। राज्य में बुधवार को कुल 25,011 कोरोना के सैम्पल लिए गए। इसके साथ ही राज्य कोरोना जांच की कुल संख्या 1,44,49,402 तक हो गई है। 
विज्ञापन


राज्य में कोरोना के आंकड़े ऐसे हैं

1. नए केस- 37
2. नई मौत- 1
3. कुल केस- 10,07,075
4. कुल मौत- 13,594 
5. संक्रमण से ठीक हुए- 9,93,140
6. एक्टिव केस- 341
7. कुल सैम्पल लिए गए- 1,44,49,402
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें