फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजी: स्कूलों में दशहरा-दिवाली पर 5-5 दिन का अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश, जानें कब रहेंगी छुट्टियां

Mon, 21 Sep 2026 07:04 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग ने सत्र 2026-27 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर के अनुसार स्कूलों में दशहरा और दिवाली पर 5-5 दिन का अवकाश रहेगा। दिसंबर में भी पांच दिन का शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने छुट्टियों को लेकर जारी किए आदेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दशहरा, दिवाली और शीतकालीन अवकाश की तिथियां घोषित कर दी हैं। नए शैक्षणिक सत्र के दौरान त्योहारों तथा सर्दियों के दिनों में विद्यार्थियों और शिक्षकों को कुल 15 दिनों की छुट्टी मिलेगी। विभाग के उपसचिव ने 21 सितंबर को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


स्कूल शिक्षा विभाग का यह नवीन आदेश प्रदेश के समस्त शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर-अनुदान प्राप्त स्कूलों के साथ-साथ डी.एड., बी.एड. और एम.एड. महाविद्यालयों में भी पूरी तरह लागू होगा। शासन के नियमानुसार शैक्षणिक सत्र 2026-27 की अवधि 16 जून 2026 से शुरू होकर 31 मार्च 2027 तक रहेगी।

दशहरा और दिवाली पर पांच-पांच दिन का अवकाश
स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार राज्य के सभी स्कूलों में दशहरा अवकाश 17 से 21 अक्तूबर तक रहेगा। इस दौरान दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों और शिक्षकों को लगातार पांच दिनों की छुट्टी मिलेगी। इसके बाद दिवाली पर भी स्कूलों में 6 से 10 नवंबर तक अवकाश घोषित किया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: चौथी के छात्र की पिटाई का आरोप: खिड़की का कांच तोड़ने की बात पर शिक्षक ने डंडे से मारा, जांघ में सूजन

दिसंबर में पांच दिन का शीतकालीन अवकाश
विभाग ने शीतकालीन अवकाश की तिथियां भी पूरी तरह तय कर दी हैं। जारी आदेश के अनुसार 24 से 28 दिसंबर तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। अवकाश की समाप्ति के बाद निर्धारित समय के अनुसार स्कूलों में नियमित कक्षाएं दोबारा शुरू होंगी।
विज्ञापन


विभाग ने इस आदेश की प्रतिलिपि राज्य के सभी संभागायुक्तों, सभी जिलों के कलेक्टरों, जिला शिक्षा अधिकारियों तथा संबंधित शिक्षण संस्थानों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दी है। सभी संबंधित शैक्षणिक संस्थानों को शासन द्वारा निर्धारित इस अवकाश तालिका के आधार पर ही अपनी शैक्षणिक गतिविधियों एवं छुट्टियों का संचालन करना होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें