फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में कोरोना के मिले 435 नए मामले, तीन लोगों की मौत

Sat, 06 Aug 2022 03:36 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रायपुर

सार

रायपुर में 76 मामले सामने आए, इसके बाद राजनांदगांव में 38, बालोद में 37, दुर्ग में 30, रायगढ़ में 24 और बिलासपुर में 15 मामले सामने आए।
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए नमूने एकत्र करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में कोरोना एक फिर डरा रहा है। शुक्रवार को यहां कोरोना वायरस के 435 नए मामले सामने आए हैं, जहां पॉजिटिव रेट 4.24 प्रतिशत है वहीं संक्रमितों की संख्या 11,68,437 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या तीन बढ़कर 14,075 हो गई है। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 3513 पहुंच गई है। अधिकारी ने कहा कि रायपुर में 76 मामले सामने आए, इसके बाद राजनांदगांव में 38, बालोद में 37, दुर्ग में 30, रायगढ़ में 24 और बिलासपुर में 15 मामले सामने आए। कोरोना से रायपुर में 2 और बस्तर जिले में 1 मरीज की मौत भी हुई है।

उन्होंने कहा कि  पिछले 24 घंटे में 406 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया है। वहीं 22 लोग हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए हैं। साथ ही बताया कि 10,248 स्वाब नमूनों की जांच के साथ, राज्य में अब तक किए गए परीक्षणों की संख्या 1,82,90,488 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें