फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ : पुलिस ने दंतेवाड़ा जिले से तीन नक्सलियों को किया गिरफ्तार

Sat, 20 Apr 2019 02:08 PM IST
आसिम खान भाषा, दंतेवाड़ा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में पुलिस ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र के अंतर्गत डीआरजी और जिला पुलिस बल के संयुक्त दल ने डुमामपारा तुमकपाल के जंगल से तीन माओवादी जनमिलिशिया सदस्य मंगल कुंजाम उर्फ शैलेष (23), बुधराम मड़कामी (25) और वामन मण्डावी (23 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर शुक्रवार को डीआरजी और जिला बल के संयुक्त दल को डुमामपारा तुमकपाल के जंगल में रवाना किया गया था। दल ने बाद में जंगल में घेराबंदी कर तीनों माओवादियों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने बताया कि माओवादियों के कब्जे से छह इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, पांच जिलेटिन रॉड, एक बंडल बिजली का वायर, दो काले झंडे और दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया गया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार माओवादी लम्बे वक्त से नक्सलियों के संगठन में शामिल होकर हिंसक वारदातों को अंजाम देते रहे हैं। यह ग्रामीणों की मीटिंग बुलाना, बैनर पोस्टर लगाना माओवादियों के लिए भोजन और राशन की व्यवस्था करना तथा युवाओं को नक्सली संगठन में जोड़ने का काम करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें