फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, तीन जवान शहीद, एक महिला की मौत

Fri, 28 Jun 2019 05:56 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के तीन सुरक्षा कर्मी शहीद हो गए हैं। बता दें कि इस घटना में एक महिला की मौत हो गई है वहीं एक अन्य घायल है। यह मुठभेड़ बीजापुर के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के एक जंगल में हुई। जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 199वीं बटालियन के सहायक उप निरीक्षक मधु पाटिल, सहायक उपनिरीक्षक मदन पाल और हवलदार ताजू ओटी शहीद हो गए। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में एक वाहन में सवार एक महिला की मौत हो गई है और एक बालिका घायल हुई है। मुठभेड़ के दौरान वहां एक वाहन आ गया जिससे उसमें सवार लोग गोलीबारी में फंस गए थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ के दल को गश्त में रवाना किया गया था। 

दल जब केशकुतुल गांव के करीब जंगल में था तब नक्सलियों ने सीआरपीएफ के दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस घटना में सीआरपीएफ के पुलिसकर्मी शहीद हो गए। वहीं सहायक उपनिरीक्षक मदन पाल घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें