फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूपेश बघेल की जगह मोहन मरकाम को मिली छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस समिति की कमान

Fri, 28 Jun 2019 04:17 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोहन मरकाम को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें यह जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव के साथ सौंपी गई है। अब तक यह जिम्मेदारी भूपेश बघेल उठा रहे थे।

विज्ञापन

मरकाम को यह जिम्मेदारी ऐसे समय में सौंपी गई है जब पार्टी लोकसभा चुनाव में करारी हार का आकलन कर रही है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस केवल दो लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कर पाई जबकि पिछले साल दिसंबर में राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई थी। 

कोंडागांव से विधायक मरकाम को भूपेश बघेल के स्थान पर नियुक्त किया गया है। बघेल ने पिछले सप्ताह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से यह जिम्मेदारी किसी और को देने को कहा था। उन्होंने इसके पीछे मुख्यमंत्री पद की बड़ी जिम्मेदारियां होने की बात कही थी। 
विज्ञापन


भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनाव में जबर्दस्त जीत दर्ज की थी। रमन सिंह सरकार को हराते हुए कांग्रेस ने 90 विधानसभा सीटों में से 68 सीटों पर अपनी विजय पताका फहराई थी।
 
राहुल गांधी द्वारा की गई यह नियुक्ति इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि उनका कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बने रहना या नहीं तय नहीं हो पाया है। राहुल लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार की जवाबदेही का हवाला देते हुए पार्टी प्रमुख के पद से इस्तीफा देने के फैसले पर अड़े हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें