छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय उपचुनाव के रिजल्ट आ चुके हैं। कवर्धा और चिरमिरी में जहां सत्ताधारी दल कांग्रेस ने जीत हासिल की है, तो वहीं भूपेश सरकार में हुए उपचुनाव में पहली बार बीजेपी ने बिलासपुर में जीत का स्वाद चखा है। रायगढ़ में कमल खिला है। बलौदाबाजार में कांग्रेस प्रत्याशी ने बाजी मारी है। ये उपचुनाव विधानसभा निर्वाचन 2023 का सेमीफाइनल माना जा रहा है।
कवर्धा: वार्ड 19 से कांग्रेस प्रत्याशी श्रद्धा नामदेव 280 मतों से जीतीं
कवर्धा जिले के वार्ड 19 से कांग्रेस प्रत्याशी श्रद्धा नामदेव 280 मतों से बाजी मारी है। वहीं भाजपा की शैला ठाकुर को 369 और निर्दलीय प्रत्याशी ममता पाली को मिले 3 वोट मिले हैं।
चिरमिरी: वार्ड नम्बर 22 से कांग्रेस प्रत्याशी प्रशांत त्रिपाठी की जीत
भरतपुर-मनेंद्रगढ़-चिरमिरी जिले के चिरमिरी वार्ड नम्बर 22 से कांग्रेस प्रत्याशी प्रशांत त्रिपाठी ने जीत हासिल की है। मनेंद्रगढ़ के वार्ड नम्बर 3 में कांग्रेस के सपन महतो को जीत मिली है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अमित चंदेल को पछाड़ दिया है।
राजनांदगांव के डोंगरगढ़ के वार्ड नंबर 6 में कांग्रेस की जीत, बीजेपी को 39 वोटों से हराया
राजनांदगांव के डोंगरगढ़ नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 6 के पार्षद चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई है। वार्ड नंबर 6 के लिए हुए पार्षद पद के उपचुनाव में कांग्रेस के युवा प्रत्याशी कृष्णा लिल्हारे ने भाजपा के रतन कोसे को 39 वोटों से मात दी है। उपचनाव में कुल 295 वोट पड़े थे, जिसमें 164 वोट कांग्रेस के प्रत्याशी के पक्ष में पड़े तो वही 125 वोट भाजपा के पक्ष में पड़े। वहीं 3 वोट नोटा ओर 3 वोट खारिज हुए। बता दें की यह सीट कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद रमेश लिल्हारे के निधन के बाद खाली हुई थी, जहां कांग्रेस ने रमेश लिल्हारे के भतीजे कृष्णा को प्रत्याशी घोषित किया था। वही जीत के बाद कृष्णा लिल्हारे ने कहा कि जो 15 साल तक पार्षद रहने पर उनके चाचा रमेश लिल्हारे ने काम किया उसकी जीत हुई है। अब वो जीत कर अपने चाचा के अधूरे रह गए वार्ड के विकास कार्य को पूरा करने का प्रयास करेंगे।
6 पार्षदों के निधन के बाद खाली हुई थी सीट
डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल ने कहा की इस उपचुनाव में जीत के साथ कांग्रेस ने 2023 विधानसभा चुनाव के लिए आगाज किया है। प्रदेश में उपचुनाव नगरीय निकाय क्षेत्रों में जारी है इसी कड़ी में राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में भी वार्ड नंबर 6 के पार्षद के निधन के बाद मतदान हुए, जिसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी ने वार्ड नंबर 6 के पार्षद पद पर जीत दर्ज की है। वही जीत के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर है कांग्रेस से विधायक भुनेश्वर बघेल ने जीत पर खुशी जाहिर करते हुए आभार व्यक्त किया है।