फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ चैंपियनशिप 2026: नया रायपुर में जुटेंगे देश-विदेश के 126 प्रोफेशनल खिलाड़ी, जानें खासियत

Fri, 16 Jan 2026 11:41 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Chhattisgarh Open Golf Championship 2026: प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) और छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और खेल मंत्री अरुण साव ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ चैंपियनशिप के दूसरे एडिशन के आयोजन की घोषणा की।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ चैंपियनशिप 2026 की जानकारी देते डिप्टी सीएम अरुण साव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chhattisgarh Open Golf Championship 2026: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दूसरी बार छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ चैंपियनशिप 2026 का आयोजन किया जायेगा। यह टूर्नामेंट प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) का 2026 सीजन का पहला टूर्नामेंट होगा, जो नवा रायपुर के शानदार ग्राउंड फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में तीन से छह फरवरी तक खेला जाएगा। इस संबंध में पीजीटीआई, छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और खेल मंत्री अरुण साव ने शुक्रवार को दूसरे एडिशन के आयोजन की घोषणा की।

विज्ञापन






इस टूर्नामेंट को लेकर खास और बड़ी बात ये है कि दूसरे एडिशन के लिए इसकी मनी प्राइज बढ़ा दी गई है, अब यह डेढ़ करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल पहले एडिशन में यह एक करोड़ रुपये का था। इस चैंपियनशिप में देश-विदेश के फेमस प्रोफेशनल खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करेंगे। यह टूर्नामेंट एक फरवरी को प्रो-एम इवेंट के साथ शुरू होगा।

क्या है सरकार की मंशा
डिप्टी सीएम साव ने कहा कि पिछले वर्ष चैंपियनशिप के उद्घाटन संस्करण की अभूतपूर्व सफलता के बाद छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ चैंपियनशिप के दूसरे संस्करण का आयोजन खेलों के प्रोत्साहन और छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय खेल आयोजनों के एक उभरते केंद्र के रूप में स्थापित करने की मंशा से किया जा रहा है। इस प्रकार के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट न केवल खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करेंगे, बल्कि पर्यटन, युवाओं की सहभागिता और राज्य के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। ऐसे आयोजनों की मेजबानी से छत्तीसगढ़ की विश्वस्तरीय सुविधाओं, उत्कृष्ट आयोजन क्षमता और सशक्त खेल संस्कृति का प्रभावी प्रदर्शन होता है।
विज्ञापन






पुरस्कार राशि में 50 प्रतिशत की वृद्धि
खेल मंत्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार और सभी स्थानीय हितधारकों के आभारी है कि उन्होंने छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ चैंपियनशिप के दूसरे एडिशन के आयोजन में अपना समर्थन दिया है। इस बार की पुरस्कार राशि में 50 प्रतिशत की वृद्धि करके डेढ़ करोड़ रुपये कर दी गई है। जिसमें विजेता को 22.5 लाख रुपये मिलेंगे, जो 2026 पीजीटी सीजन के लिए एक बेहतर शुरुआत होगी।


गोल्फ खिलाडियों के लिये शानदार मंच 
पीजीटीआई के अध्यक्ष कपिल देव ने कहा कि छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ चैंपियनशिप के सफल पहले एडिशन ने प्रोफेशनल गोल्फ में राज्य की बढ़ती रुचि को दिखाया था। दूसरे एडिशन के आयोजन को लेकर उपमुख्यमंत्री और खेल मंत्री अरुण साव बेहद हर्षित हैं। ऐसे टूर्नामेंट हमारे प्रोफेशनल खिलाड़ियी की प्रतिस्पधी अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उत्तीसगढ़ जैसे उभरते गोल्किंग स्थलों में सील के विकास में भी योगदान देते हैं। यह खिलाडियों को प्रदर्शन करने के लिए एक मजबूत और शानदार मंच देगा। अगली पीढ़ी के गोल्फरों की प्रेरित करेगा।


कपिल देव और 620 शेरपा अमिताभ कांत करेंगे नेतृत्व
इस दौरान पीजीटी के सीईओ अमनदीप जोहल ने कहा कि पिछले साल छत्तीसगढ़ में पीजीटी की पहली सफल शुरुआत के बाद छत्तीसगढ़ ओपन गोल्फ चैंपियनशिप ने पीजीटी कैलेंडर पर एक महत्वपूर्ण स्थान बना लिया है। दूसरा एडिशन पूरे देश में गोल्फ के खेल को बढ़ाने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करेगा। इस पारंपरिक केंद्रों से आगे टियर 2 और टियर-3 शहरों तक ले जाता है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन के अनुरूप है। वहीं गोल्फ एक ऐसे राष्ट्र के साथ गहराई से जुड़ा हुआ है जो विकसित देश का दर्जा पाने की आकांक्षा रखता है। इसका नेतृत्व अध्यक्ष कपिल देव और 620 शेरपा अमिताभ कांत कर रहे हैं। 






126 पेशेवर खिलाड़ी करेंगे शिरकत
इस टूर्नामेंट में 126 पेशेवर खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह इवेंट स्ट्रोक प्ले फॉर्मेंट में खेला जाएगा, जिसमें 18-18 होल के चार राउंड होंगे। दो राउंड के बाद टॉप 50 खिलाड़ी और टाई वाले खिलाड़ी कट में जगह बनाएंगे।


नवा रायपुर में सेंट्रल इंडिया का पहला 18-होल गोल्फ कोर्स ग्राउंड
फैयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट नया रायपुर स्थित है, जिसे मनोरंजन के साथ ही इंट्रीग्रेटेड प्लान के मुताबिक तैयार किया गया है। यह गोल्फ कोर्स 450 एकड़ की झांझ झील के किनारे स्थित है। वहीं करीब 500 एकड़ के जंगल की खूबसूरती से घिरा है। कोर्स का पार 69 है। यह मध्य भारत में विकसित होने वाला पहला 18-होल गोल्फ कोर्स है।
विज्ञापन






ऑस्ट्रेलिया के पैसिफिक कोस्ट डिजाइन 
इस गोल्फ कोर्स को ऑस्ट्रेलिया के पैसिफिक कोस्ट डिजाइन ने तैयार किया है और एसजीडीसी ने प्रोजेक्ट मैनेजमेंट किया है। पैसिफिक कोस्ट डिजाइन ने रायपुर में एक नए आवासीय/रिज़ॉर्ट 18-होल गोल्फ प्रोजेक्ट की मास्टर प्लानिंग और विस्तृत डिजाइन तैयार की है। 6 हजार गज का यह गोल्फ बेहद चुनौतीपूर्ण और मजेदार होगा। पानी, बंकर और रिस्क रिवॉर्ड के मौकों के साथ यह कोर्स स्किल्स का एक सच्चा टेस्ट साबित हो सकता है।





जानें क्या है प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया
प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया भारत में पुरुष प्रोफेशनल गोल्फ के लिए आधिकारिक गवर्निंग और सैक्शनिंग बॉडी है। इसमें इंटरनेशनल गोल्फ फेडरेशन' और इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ पीजीए टूर्स' के मान्यता प्राप्त सदस्य हैं। इसके साथ ही पीजीटी के पास रणनीतिक गठबंधन भी है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें