फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sukma Encounter: सुकमा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, शव और हथियार बरामद

Mon, 01 Apr 2024 10:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है। सुरक्षाबलों ने मौके से हथियार बरामद किए हैं। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
विज्ञापन


एसपी सुकमा किरण चव्हाण ने बताया कि सुकमा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया गया है। नक्सली का शव और हथियार बरामद कर लिया गया है। तलाशी अभियान जारी है।

सुकमा और बीजापुर जिले के टेटमड़गु इलाके में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। तलाशी अभियान पर निकले डीआरजी और कोबरा 208 एवं 204 बटालियन के जवानों के साथ मुठभेड़ हुई है। सभी जवानों ने मोर्चा संभालकर नक्सलियों पर जवाबी फायरिंग की।
विज्ञापन


मुठभेड़ में एक माओवादियों के मारे जाने की खबर है। घटना स्थल से हथियार और भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद हुई है। सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें