फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: वाशिंग मशीन में बैठा था 6 फीट लंबा सांप, देखते ही घर वालों के छूटे पसीने

Fri, 03 Jun 2022 09:44 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

बताया जा रहा है कि सांप छह फीट लंबा था। राजुकमार ने बताया कि रोज की तरह वे और घरवाले काम में लगे हुए थे। तभी एक सांप घर में प्रवेश कर गया और वाशिंग मशीने के अंदर घुस कर बैठ गयाI 
विज्ञापन
snake - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदलते मौसम और मानसून की दस्तक के साथ ही छत्तीसगढ़ में लोगों के घरों से सांप निकलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। खासकर कोरबा जिले से ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। इस बीच बीते गुरुवार को यहां के इंडस्ट्रियल एरिया में रहने वाले राजकुमार के घर से सांप निकला। सांप वाशिंग मशीन के अंदर फन फैलाए बैठा था, जिसे देखकर घर वालों के पसीने छूट गए। 

विज्ञापन


छह फीट लंबा था सांप 
बताया जा रहा है कि सांप छह फीट लंबा था। राजुकमार ने बताया कि रोज की तरह वे और घरवाले काम में लगे हुए थे। तभी एक सांप घर में प्रवेश कर गया और वाशिंग मशीने के अंदर घुस कर बैठ गया, इससे घरवालों की जान हलक में अटक गई। इसके बाद सांपों को पकड़ने वाली टीम को सूचना दी गई। उन्होंने वाशिंग मशीन से दूर रहने की सलाह दी। इसके बाद काफी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा जा सका। 

ग्रामीण के घर पर निकला सांप 
ऐसी ही एक घटना पंडरीपानी से सामने आई। यहां एक ग्रामीण के घर पर रात करीब 11 बजे सांप घुस गया। विषैले सांप के घर में घुसने से अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद 12 बजे सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ा गया। कोसाबाड़ी में भी एक कार्यालय में सांप के घुसने की सूचना मली। उसे भी सर्पमित्रों ने काबू में लेकर जंगल में छोड़ दियाI 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें