फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paris Olympics 2024: सीएम साय ने पेरिस ओलंपिक में देश के लिए तीसरा पदक लाने पर जताया हर्ष, कही ये बड़ी बात

Thu, 01 Aug 2024 06:14 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में देश के लिए तीसरा पदक लाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वप्निल कुसाले को हार्दिक बधाई दी है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, स्वप्निल कुसाले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में देश के लिए तीसरा पदक लाने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वप्निल कुसाले को हार्दिक बधाई दी है। स्वप्निल ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में आज कांस्य पदक जीता है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि स्वप्निल ने बिल्कुल सही निशाना साधते हुए ब्रांज मेडल जीत लिया। 
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि स्वप्निल उनकी कड़ी मेहनत और एकाग्रता का सार्थक परिणाम पेरिस में सामने आया है। देश को उन पर गर्व है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से पेरिस ओलंपिक खेलों में हमारे निशानेबाजों ने विजय से शानदार आगाज किया है उससे पूरा देश आह्लादित है। हम छत्तीसगढ़ के लोगों की ओर से भारतीय ओलंपिक दल को हार्दिक बधाई देते हैं। 
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें