नक्सलियों द्ववारा जलाए गए वाहन
- फोटो : ANI
छत्तीसगढ़ में बन रही रहे रेलवे लाइन के काम को नक्सलियों ने बाधित करते हुए पांच वाहनों को आग लगा दी। मिल रही जानकारी के मुताबिक, यह रेलवे लाइन दंतेवाड़ा के कमालुर में बन रही है। जिन वाहनों को आग लगाई गई वे सब रेलवे लाइन के निर्माण में इस्तेमाल हो रहे थे। वहां से कुछ फोटोज भी आई हैं जिसमें दिख रहा है कि ट्रकों और बड़े बुलडोजर्स को आग दी गई है।
Chhattisgarh: 5 vehicles deployed for railway line construction b/w Kirandul & Visakhapatnam, torched by Naxals in Dantewada's Kamalur. pic.twitter.com/w6CqT9pRXl— ANI (@ANI) October 21, 2017