लंबे समय बाद भोरमदेव एरिया कमेटी की एक्टिविटी दिखी
यह पर्चा नक्सल संगठन भोरमदेव एरिया कमेटी ने चस्पा किया है। बीते कुछ वर्ष से इस संगठन का क्षेत्र में गतिविधि नहीं थी। अचानक से भोरमदेव एरिया कमेटी की एक्टिविटी सामने आया है। इस कमेटी में लाखों रुपए के ईनामी नक्सली भी काम कर रहे है। हालांकि जिले में जब शुरूआती दिनों में नक्सल संगठन तैयार हो रहा था, तभी इस भोरमदेव एरिया कमेटी का गठन किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि इसके अलावा खटिया मोर्चा दलम, बोड़ला एरिया समेत अन्य नाम के भी नक्सलियों ने कमेटी बना रखा है।
सामुदायिक पुलिसिंग से पुलिस की पकड़ मजबूत
कबीरधाम पुलिस के सामुदायिक पुलिसिंग से पूरे प्रदेश में बेहतर काम किया है। इसके माध्यम से जिले के युवाओं के साथ-साथ वनांचल व नक्सल प्रभावित गांव के युवा विकास से जुड़े है। सामुदायिक पुलिसिंग अंतर्गत फोर्स एकेडमी, खेल समिति, क्रिकेट प्रतियोगिता, कबड्डी प्रतियोगिता, ओपन स्कूल के लिए परीक्षा फार्म, बच्चों के लिए निशुल्क कोचिंग समेत अन्य प्रकार की सामुदायिक गतिविधि कबीरधाम पुलिस ने शुरू किया है। सामुदायिक पुलिसिंग अंतर्गत फोर्स एकेडमी से निशुल्क प्रशिक्षण बीते पांच साल में करीब 500 से अधिक युवाओं की पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स, आर्मी समेत अन्य जगहों में सरकारी नौकरी लगी है।इस सामुदायिक पुलिसिंग से नक्सली बौखला गए है।