फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: नक्सल मोर्चे पर हमारे जवानों के हौसले बुलंद; मुठभेड़ में घायल जवान ने कहा- ठीक होते ही और मारूंगा

Sun, 16 Jun 2024 03:21 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Narayanpur Naxalite Encounter: छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर फोर्स को भारी सफलता मिल रही है। लगातार नक्सलियों का एनकाउंटर किया जा रहा है।
विज्ञापन
रायपुर के एक अस्पताल में नक्सल मुठभेड़ में घायल जवान से मिलते सीएम और डिप्टी सीएम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Narayanpur Naxalite Encounter: छत्तीसगढ़ में नक्सल मोर्चे पर फोर्स को भारी सफलता मिल रही है। लगातार नक्सलियों का एनकाउंटर किया जा रहा है। पिछले दिनों बस्तर संभाग के नारायणपुर के ओरछा में नक्सलियों से लोहा लेते हुए घायल जवान ने कहा कि ठीक होते ही और नक्सलियों को मारूंगा। 

विज्ञापन


मुठभेड़ में घायल एसटीएफ के जवान कैलाश नेताम ने आज रविवार को सीएम विष्णुदेव साय से कहा कि ठीक होते ही और नक्सलियों को मारूंगा। अस्पताल के बिस्तर में लेटे घायल जवान की इस बुलंद आवाज ने कैप्टन विक्रम बत्रा की याद दिला दी, जिन्होंने कारगिल की लड़ाई लड़ते हुए कहा था 'ये दिल मांगे मोर’। दरअसल, मुख्यमंत्री  साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा नारायणपुर जिले में नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने राजधानी रायपुर के एक अस्पताल में पहुंचे थे। 

विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री ने घायल जवानों से उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री उनसे जब घटना की जानकारी ले रहे थे तब एसटीएफ के घायल जवान नेताम ने बताया कि ठीक होते ही और मारूंगा। यह सुनते ही मुख्यमंत्री गर्व से भर गए। उन्होंने कहा कि मां भारती के इन वीर जवानों से हमें हौसला मिलता है। घायल होकर भी यह जज्बा भारत के बलिदानी वीरों की परंपरा है, जिन्होंने कभी देश को झुकने नहीं दिया। 
विज्ञापन




एसटीएफ के एक अन्य घायल जवान लेखराम नेताम के ऑपरेशन थियेटर में होने के कारण मुख्यमंत्री उनसे  मुलाकात नहीं कर पाए, लेकिन डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही मुख्यमंत्री ने बीते दिनों बीजापुर में नक्सली हमले में घायल एक अन्य डीआरजी के जवान लच्छु कढ़ती से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने जवानों की हौसला अफजाई करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर इलाज के लिए निर्देश भी दिए। इस मौके पर विधायक मोतीलाल साहू और पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें