फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: मुठभेड़ में पांच लाख रुपये का इनामी नक्सली ढेर, इलाके में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी

Thu, 30 Jun 2022 08:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा

सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए। बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तो वहां एक नक्सली का शव बरामद किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां सुरक्षा बलों ने पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के नेडानार गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने कटेकल्याण एरिया कमेटी के सदस्य डेंगा देवा उर्फ महंगू को मुठभेड़ में मार गिराया है। महंगू के ऊपर पांच लाख रुपये का इनाम था।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों की सूचना के बाद डीआरजी दल को गश्त में रवाना किया गया था। दल जब नेडानार गांव के जंगल में पहुंचा तब दोपहर बाद लगभग 2.30 बजे नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से भाग गए। बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तो वहां एक नक्सली का शव बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि नक्सली की पहचान कटेकल्याण एरिया कमेटी के सदस्य महंगू के रूप में हुई है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें