फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: स्वास्थ्य मंत्री सिंह देव ने बयान देकर कराई बघेल सरकार की फजीहत, भाजपा ने साधा निशाना

Mon, 29 Aug 2022 01:02 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, रायपुर

सार

वायरल हुए वीडियो में कर्मचारियों को मंत्री से डीए बढ़ाने के लिए कहते हुए सुना जा सकता है। इस पर सिंह देव ने जवाब दिया कि चूंकि (सरकार के पास) पैसा नहीं है तो कर्मचारियों को (अतिरिक्त बढ़ोतरी) कैसे दी जा सकती है?
विज्ञापन
टीएस सिंह देव - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने राज्य की आर्थिक स्थिति पर ऐसा बयान दे दिया कि उनको बाद में सफाई देनी पड़ गई। दरअसल, टीएस सिंह देव का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उनको कहते हुए सुना जा सकता है कि राज्य सरकार की प्रदर्शनरत कर्मचारियों के भत्ते बढ़ाने की भी ‘औकात नहीं है।

विज्ञापन


विडियो के सामने आने के बाद भाजपा भी बघेल सरकार पर हमलावर हो गई है। भाजपा ने मुख्यमंत्री पर ‘वित्तीय कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुये उन्हें मिस्टर बंटाधार करार दिया। इस संबंध में आलोचनाओं का सामना करने पर सिंह देव ने शब्द के चयन में गलती के लिए खेद जताया और कहा कि भाजपा को केंद्र सरकार को लोगों के हित में राज्य के लिए बकाया निधि जारी करने के लिए कहकर छत्तीसगढ़ सरकार के साथ सहयोग करना चाहिए।



राज्य सरकार के चार लाख से अधिक कर्मचारी और अधिकारी महंगाई भत्ते में बढोत्तरी की मांग को लेकर 22 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। राज्य सरकार ने 16 अगस्त को सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए में छह प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की थी वहीं फिर इसे 28 प्रतिशत तक ले जाया गया।
विज्ञापन


मंत्री सिंह देव के कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार को प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सरगुजा जिले के अंबिकापुर में सिंह देव से उनके आवास पर मुलाकात की और मांगों का ज्ञापन सौंपा।

वायरल हुए वीडियो में कर्मचारियों को मंत्री से डीए बढ़ाने के लिए कहते हुए सुना जा सकता है। इस पर सिंह देव ने जवाब दिया कि चूंकि (सरकार के पास) पैसा नहीं है तो कर्मचारियों को (अतिरिक्त बढ़ोतरी) कैसे दी जा सकती है?

मंत्री सिंह देव से मिलने आए लोगों से कहा कि मैं समझ सकता हूं कि आप (कर्मचारी) क्या कह रहे हैं लेकिन पैसा नहीं है। ईमानदारी से कहूं तो सरकार के पास आज तक आपको 5,000-6,000 करोड़ रुपये अतिरिक्त देने के लिए कोई 'औकात' नहीं है। सरकार पहले ही आपको 40,000 करोड़ रुपये दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें