फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: छत्तीसगढ़ में बदल सकता है मौसम का मिजाज, तेज धूप से मिल सकती है राहत,कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार

Sun, 15 Mar 2026 10:11 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

मौसम विभाग के अनुसार रविवार से कई इलाकों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। मौसम में इस बदलाव के कारण अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ती गर्मी के बीच मौसम के मिजाज में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से कई इलाकों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। मौसम में इस बदलाव के कारण अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे लोगों को तेज धूप और गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिणी और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर गरज-चमक, तेज हवा और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। विशेष रूप से दक्षिणी क्षेत्रों और उत्तरी हिस्सों के कुछ जिलों में मौसम अधिक सक्रिय रह सकता है।

मौसम एक्सपर्ट के अनुसार एक द्रोणिका उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश के मध्य भाग से लेकर दक्षिणी ओडिशा तक छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रही है, जो लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैली हुई है। इसके अलावा एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में लगभग 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है। इन्हीं मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल बनने, गरज-चमक और हल्की बारिश की स्थिति बन रही है। दक्षिण छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश का प्रभाव अधिक रह सकता है। वहीं उत्तर के सरगुजा संभाग के जिलों में भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


राजधानी रायपुर में रविवार को मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने की संभावना है। दिन में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग के अनुसार यहां अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। शाम के समय हल्की हवा चलने से गर्मी का असर कुछ कम महसूस हो सकता है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को प्रदेश का मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान बिलासपुर में 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कई जिलों में दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं का असर देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें