इन स्कूलों को बनाया गया परीक्षा केंद्र
छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड ने राज्य के विभिन्न जिलों में परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। उर्दू कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तकियापारा दुर्ग, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालोद, शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनांदगांव, डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतरी, शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिमगा, शा. आ. रामानुज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुण्ठपुर, शासकीय कन्या हाईस्कूल मांझापारा कांकेर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महावीरगंज जिला-बलरामपुर-रामानुजगंज, शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेण्ड्रा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र नगर बिलासपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल
हाईस्कूल पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा
सबसे पहला पेपर 25 अप्रैल को गणित का है। इसके बाद दूसरा 27 अप्रैल को विज्ञान का, 29 अप्रैल को सामाजिक विज्ञान, एक मई को विशिष्ट उर्दू, तीन मई को अंग्रेजी/संस्कृत, चार मई को हिंदी की परीक्षा होगी।
हायर सेकेंडरी पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा
पहला पेपर 25 अप्रैल को इतिहास, भौतिकी, व्यवसाय अध्ययन, दूसरा पेपर 27 अप्रैल को भूगोल, रसायन, लेखाशास्त्र, 29 अप्रैल को अर्थशास्त्र, गणित, जीव विज्ञान, एक मई को राजनीति शास्त्र, तीन मई को विशिष्ट उर्दू, चार मई को समाज शास्त्र, 6 मई को अंग्रेजी, हिंदी की परीक्षा होगी।
उर्दू अदीब प्रमाण पत्र परीक्षा
25 अप्रैल को नस्र व तारीख उर्दू, 27 अप्रैल को सामान्य अंग्रेजी, 29 अप्रैल को जनरल साइंस, समाजी उलूम और हिंदी, एक मई को नज्म, इन्शा और कवायद उर्दू विषय की परीक्षा होगी।
उर्दू माहिर प्रमाण पत्र परीक्षा
25 अप्रैल को तारीख अदब उर्दू व समाजी उलूम, 27 अप्रैल को नस्र उर्दू व कवायद उर्दू, 29 अप्रैल को नज्म उर्दू व तर्जुमा निगारी, एक मई को अंग्रेजी और तीन मई को जनरल साइंस, इंशा और हिंदी की परीक्षाएं होंगी।