फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG loksabha Result 2024: छत्तीसगढ़ की इन वीआईपी सीटों पर टिकी सबकी नजरें; जानें 7 सीटों का अपडे्टस

Tue, 04 Jun 2024 11:59 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Chhattisgarh loksabha Result 2024: छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों को लेकर मतगणना जारी है। इन लोकसभा सीटों में सात सीटें वीआईपी हैं, जिस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। 
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ की इन वीआईपी सीटों पर टिकी सबकी नजरें - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chhattisgarh  loksabha Result 2024: छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों को लेकर मतगणना जारी है। इन लोकसभा सीटों में सात सीटें वीआईपी हैं, जिस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। इनमें बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के किस्मत का आज फैसला होगा। इन सीटों का राजनीतिक समीकरण देखें तो काफी रोचक और दिलचस्प है। इनमें तीन सीटों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी विधायक हैं। ऐसे में यदि इन प्रत्याशियों के पक्ष में फैसला आया तो इन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराये जाएंगे। इसे लेकर बीजेपी और कांग्रेस अपने-अपने दावे कर रहे हैं। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ की इन वीआईपी सीटों का आज होगा फैसला-

  1. राजनांदगांव लोकसभा सीट- भूपेश बघेल, (कांग्रेस), संतोष पांडेय (बीजेपी)
  2. रायपुर लोकसभा सीट- बृजमोहन अग्रवाल (बीजेपी), विकास उपाध्याय(कांग्रेस)
  3. बस्तर लोकसभा सीट- कवासी लखमा (कांग्रेस), महेश कश्यप (बीजेपी)
  4. जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट- डा.शिवकुमार डहरिया (कांग्रेस), कमलेश जांगड़े (बीजेपी)
  5. कोरबा लोकसभा सीट- सरोज पांडेय बीजेपी (बीजेपी), ज्योत्सना महंत (कांग्रेस)
  6. महासमुंद लोकसभा सीट- ताम्रध्वज साहू (कांग्रेस), रुपकुमारी चौधरी  (बीजेपी)
  7. दुर्ग लोकसभा सीट- भूपेश बघेल (कांग्रेस),विजय बघेल (बीजेपी)


काउंटिंग अपडेट्स-

  • राजनांदगांव लोकसभा सीट- बीजेपी के संतोष पांडेय आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के भूपेश बघेल पीछे चल रहे हैं
  • रायपुर लोकसभा सीट- बीजेपी के बृजमोहन अग्रवाल आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के विकास उपाध्याय पीछे चल रहे हैं
  • बस्तर लोकसभा सीट- बीजेपी के महेश कश्यप आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के कवासी लखमा पीछे चल रहे हैं
  • जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट- बीजेपी की कमलेश जांगड़े आगे चल रही हैं और कांग्रेस के  डा.शिवकुमार डहरिया पीछे चल रहे हैं।
  • कोरबा लोकसभा सीट- कांग्रेस की ज्योत्सना महंत आगे चल रही हैं और बीजेपी की सरोज पांडेय पीछे चल रही हैं।
  • महासमुंद लोकसभा सीट- बीजेपी की रुपकुमारी चौधरी आगे चल रही हैं, कांग्रेस के ताम्रध्वज साहू पीछे चल रहे हैं।
  • दुर्ग लोकसभा सीट- दुर्ग बीजेपी प्रत्याशी विजय बघेल आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस के राजेंद्र साहू  पीछे चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें