फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Election Result: रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और कोरबा में जानिए कौन किससे आगे

Thu, 23 May 2019 12:59 PM IST
योगेश साहू इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव 2019 रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और कोरबा छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे हॉट सीटों में शामिल हैं। रायपुर में पिछले 6 चुनाव में भाजपा को जीत मिली है। यहां से भाजपा ने इस बार पूर्व महापौर सुनील सोनी को कांग्रेस के उम्मीदवार और रायपुर नगर निगम के वर्तमान महापौर प्रमोद दुबे के सामने उतारा है। सोनी अभी 97 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। 
विज्ञापन


दुर्ग संसदीय क्षेत्र में प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्रीभूपेश बघेल के साथ ही तीन कैबिनेट मंत्रियों का विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र है। यहां बीजेपी से विजय बघेल और कांग्रेस से प्रतिमा चन्द्राकर उम्मीदवार हैं। बघेल अभी 1 लाख से ज्यादा वोटों से चंद्राकर से आगे चल रहे हैं।

राजनंदगांव में भाजपा उम्मीदवार संतोष पांडे कांग्रेस के भोलाराम साहू से 54 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का निर्वाचन क्षेत्र है। यहां रमन सिंह के बेटे और मौजूदा सांसद अभिषेक सिंह का टिकट काटकर संतोष पांडे को दिया गया है। 
विज्ञापन


जबकि कोरबा सीट पर ज्योति नंद दुबे कांग्रेस की ज्योत्सना महंत से 15 हजार वोटों से आगे हैं। बता दें कि कांग्रेस की उम्मीदवार ज्योत्सना महंत विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की पत्नी हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें