फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में शराब की ऑनलाइन डिलीवरी: मोबाइल एप या वेबसाइट से घर पर मंगवा सकेंगे शराब, कोरोना संक्रमण को देखते हुए लिया गया फैसला 

Sat, 08 Jan 2022 12:39 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने सभी प्रकार की शराब की दुकानों में सैनिटाइजेशन, बैरिकेडिंग व शारीरिक दूरी का पालन करवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
liquor(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने शराब की ऑनलाइन डिलीवरी का फैसला लिया है। प्रदेश के आबकारी मंत्री के निर्देश पर जिला स्तर के अधिकारियों को अपने-अपने शहरों में शराब की ऑनलाइन बिक्री के लिए कहा गया है। हालांकि, शराब की ऑफलाइन बिक्री भी जारी रहेगी। सरकार का कहना है कि यह फैसला शराब की दुकानों से भीड़ कम करने के लिए किया गया है, जिससे कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाई जा सके। 

विज्ञापन


इसके अलावा आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने सभी प्रकार की शराब की दुकानों में सैनिटाइजेशन, बैरिकेडिंग व शारीरिक दूरी का पालन करवाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि  csmcl Online एप या फिर https://csmcl.in वेबसाइट से ग्राहक ऑपलाइन शराब ऑर्डर कर सकते हैं। इसके लिए ग्राहकों को अपना मोबाइल नंबर, आधार कार्ड डिटेल के साथ पूरा पता बताना होगा। इसके बाद शराब ग्राहक के घर डिलीवर कर दी जाएगी। हालांकि, इसके लिए ग्राहकों को डिलीवरी चार्ज भी देने पड़ेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें