फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: कोरबा जिले में दुकान से सामान लेने गई महिला को हाथी ने पटककर मार डाला

Thu, 05 Dec 2019 12:32 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
हाथी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हाथी ने महिला को पटककर मार डाला है। वन विभाग ने मामला दर्ज कर लिया है। कोरबा जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले के वन मंडल कटघोरा क्षेत्र में आज सुबह दंतैल हाथी ने महिला की जान ले ली है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि जिले के पाथा गांव के कुछ ग्रामीणों ने एतमानगर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत हसदेव नदी के किनारे बाड़ी बनाया है। आज सुबह ग्रामीण दुकान से कुछ आवश्यक सामग्री खरीद कर नदी के किनारे बाड़ी की ओर जा रहे थे कि तभी जंगल से निकल कर एक हाथी उनकी ओर बढ़ा और पाथा गांव निवासी बुधवारो बाई (61 वर्ष) की पटककर जान ले ली ।

उन्होंने बताया कि हाथी को देखकर ग्रामीण वहां से भाग निकले लेकिन बुधवारो बाई वहां से नहीं भाग सकी। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी जब वन विभाग के अधिकारियों को मिली तब वह घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मृत महिला के परिजनों को तात्कालिक 25 हजार रूपए की सहायता राशि दी गई है। शेष 5.75 लाख रूपए अपौचारिकता पूरी होने के बाद दी जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें