फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: जलप्रपात में डूबने से दसवीं की छात्रा की मौत, रील बनाने के दौरान फिसला पैर

Mon, 23 Nov 2026 05:08 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा

सार

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में भैंसा ओदार जलप्रपात में डूबने से 16 वर्षीय दसवीं की छात्रा आस्था गुप्ता की मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंची थी। स्थानीय लोगों ने रील बनाते समय पैर फिसलने की बात कही, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
पिकनिक मनाने पहुंची 16 साल की छात्रा की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंडरिया क्षेत्र के वनांचल में स्थित भैंसा ओदार जलप्रपात में पिकनिक मनाने पहुंची 16 साल की छात्रा की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। पंडरिया के बैराग पारा की रहने वाली 10वीं कक्षा की छात्रा आस्था गुप्ता अपने 5-6 दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गई थी। नहाते समय वह गहरे पानी में चली गई, जिससे यह हादसा हुआ।
विज्ञापन


छात्रा के दोस्तों ने उसे पानी में तलाशा और बाहर निकाला। इसके बाद साथी उसे कुकदूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

ये भी पढ़ें- लखनऊ से लापता दो मासूम बेमेतरा में मिले: चॉकलेट-समोसे का लालच देकर गाड़ी में बैठाया, मारपीट कर बनाया बंधक
विज्ञापन


पुलिस का दावा-डूबने से मौत
घटना के बाद कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि छात्रा रील बना रही थी और इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में गिर गई। हालांकि पुलिस ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है। पुलिस के अनुसार छात्रा की मौत पानी में डूबने से हुई है।
विज्ञापन


दुर्गम रास्ता और खतरनाक जलकुंड
भैंसा ओदार जलप्रपात कवर्धा से करीब 63 किलोमीटर दूर पंडरिया के वनांचल क्षेत्र में स्थित है। यहां पंडरिया और नेउर के रास्ते पहुंचा जा सकता है। मुख्य सड़क से आगे कच्चा रास्ता है और इसके बाद पैदल चलकर जलप्रपात तक पहुंचना पड़ता है। यह जलप्रपात जंगल और पहाड़ी इलाके के बीच स्थित है। यहां चट्टानों पर हमेशा फिसलन रहती है और आसपास कई गहरे जलकुंड मौजूद हैं। पानी की ऊपरी सतह देखकर उसकी गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। ऐसे में जरा-सी लापरवाही भी गंभीर हादसे का कारण बन सकती है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें