फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: कोरोना से मौतों के बढ़ते आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता, बघेल ने अधिकारियों को दिया ऑडिट करने का निर्देश

Fri, 21 Jan 2022 10:32 PM IST
न्यूज डेस्क न्यूज डेस्क, अमर अजाला, छत्तीसगढ़

सार

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को संक्रमण को फैलने से रोकने और संक्रमित व्यक्तियों को बेहतर इलाज की सुविधा प्रदान करने के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वास्थ्य विभाग को राज्य में कोरोना संक्रमण से हुई मौत के मामलों का ऑडिट कराने के लिए कहा है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने संक्रमित मरीजों की मृत्यु के मामलों में अचानक बढ़ोतरी पर चिंता जताई।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि संक्रमण से गुरुवार को राज्य में 15 लोगों की मृत्यु होने की सूचना के बाद मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को प्रत्येक मामले का ऑडिट कराने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को संक्रमण की रोकथाम और संक्रमितों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के लिए भी कहा है।

अधिकारियों ने बताया कि बघेल ने संक्रमित मरीजों के स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए अस्पताल में भर्ती करने तथा होम आइसोलेशन में उपचाराधीन मरीजों के स्वास्थ्य की सतत निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने, कोविड-19 दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 10 दिनों के दौरान 82 मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई। राज्य में गुरुवार तक 10,81,178 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 10,35,745 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में 31,736 मरीज उपचाराधीन हैं और कुल 13,697 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।

बघेल ने लिखा पीएम को खत
छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल ने आईएएस कैडर नियमों के केंद्र के मसौदे में संशोधन का विरोध करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी पीएम मोदी को खत लिखा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें