फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: दुष्कर्म के आरोपी ने कोर्ट में पुलिस को दिया चकमा, अंधेरे का फायदा उठा भागने में हुआ कामयाब

Wed, 21 Dec 2022 12:41 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जशपुर

सार

मंगलवार को जिला जेल जशपुर से सात विचाराधीन बंदियों को कुनकुरी अपर सत्र न्यायालय व व्यवहार न्यायालय लाया गया था। इसी दौरान दौरान दुष्कर्म का आरोपी खेलसाय पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हुआ।
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जशपुर जिले में कुनकुरी न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया दुष्कर्म का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मंगलवार को जिला जेल जशपुर से सात विचाराधीन बंदियों को कुनकुरी अपर सत्र न्यायालय व व्यवहार न्यायालय लाया गया था।

विज्ञापन


शाम को पेशी कराने के बाद न्यायालय बन्दीगृह से सभी मुल्जिमों को शाम 6:30 बजे हथकड़ी लगाकर वापस जशपुर जेल ले जाने के लिए कोर्ट परिसर में खड़ी शासकीय जेल वाहन में बैठाने ले जा रहे थे। इसी दौरान आरोपी खेलसाय ने हाथ में लगे हथकड़ी को छुड़ा कर कोर्ट के पिछले हिस्से की ओर दौड़ लगा दी। इससे पहले कि पुलिस उसतक पहुंच पाती खेलसाय अंधेरे का फायदा उठाते हुए पीछे की दीवाल फांदकर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें