फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: उफनाती हुई तीन नदियों को पार कर टीका लगाने जाती है स्वास्थ्य टीम, कोरोना को कुछ ऐसे कर रहे काबू

Wed, 14 Sep 2022 10:30 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

कोरोना टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य कर्मी बीजापुर जिले के मरुदबका, लिंगापुर और नेला कांकेर गांव में पहुंचने के लिए तीन उफनाती नदियों को पार करते हैं। 
विज्ञापन
नदी पार कर जाती स्वास्थ्य टीम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने में सबसे बड़ा योगदान बड़े पैमाने पर चलाए गए टीकाकरण अभियान का है। स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगों को कोविड-19 का टीका लगा रहे हैं और उन्हें संक्रमण से सुरक्षित कर रहे हैं। इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की जितनी भी प्रशंसा की जाए, कम ही है। 

विज्ञापन


ऐसी कई तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें ये स्वास्थ्य कर्मी पहाड़ों और जंगलों को पार कर सुदूर गांवों में पहुंचकर लोगों को कोरोना संक्रमण सुरक्षित कर रहे हैं। ऐसी ही एक और तस्वीर छत्तीसगढ़ से सामने आई है। यहां के बीजापुर जिले के मरुदबका, लिंगापुर और नेला कांकेर में पहुंचने के लिए स्वास्थ्य कर्मी ऐसी ही मुसीबतों का सामना कर रहे हैं, लेकिन उनके हौसले बुलंद हैं। 
विज्ञापन


उफनाती नदियों को कर रहे पार 
इन गावों में पहुंचने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को तीन-तीन नदियों को पार करना पड़ रहा है। दरअसल, बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ चुका हैं। इसके बावजूद ये कर्मी सुदूर गांव तक पहुंचकर लोगों को कोरोना का टीका मुहैया करा रहे हैं। 

विज्ञापन

24 घंटे में 19 लाख से ज्यादा लोगों को लगा टीका 
देश में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत अबतक 2,15,67,06,574 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 19,25,881 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें