फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: तीन माह बाद फिर बढ़े कोरोना के मामले, आंकड़ा 100 के पार, स्वास्थ्य अधिकारियों को 'सतर्क' रहने का निर्देश

Thu, 23 Jun 2022 05:12 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

राज्य सरकार की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य अधिकारियों को सतर्क रहने का आदेश दिया है उन्हें वैक्सीन की बूस्टर डोज की प्रक्रिया को तेज करने का निर्देश दिया है।  
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में वृद्धि - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सतर्क रहने और वैक्सीन की बूस्टर डोज की प्रक्रिया को तेज करने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन


राज्य में संक्रमण की दैनिक संख्या बुधवार को तीन महीने के अंतराल के बाद 100 का आंकड़ा पार कर गई। राज्य ने आखिरी बार 4 मार्च को एक दिन में 100 से ज्यादा मामले दर्ज किए थे। 

राज्य सरकार की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य अधिकारियों को सतर्क रहने का आदेश दिया है उन्हें वैक्सीन की बूस्टर डोज की प्रक्रिया को तेज करने का निर्देश दिया है।  मुख्य सचिव जैन ने लोगों से भी कोरोना के खिलाफ प्रोटोकॉल का पालन जारी रखने का आग्रह किया है। 
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में बुधवार को कोरोना वायरस के 131 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे संक्रमितों को संख्या बढ़कर 11,53,356 हो गई, जिसमें 14,035 मौतें भी शामिल हैं। राज्य में फिलहाल 585 सक्रिय मामले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें