फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: टीएस सिंहदेव कहा- कांग्रेस में माहौल सकारात्मक, मुख्यमंत्री बनने की इच्छा को लेकर कही यह बड़ी बात

Sat, 02 Apr 2022 07:03 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि कांग्रेस में माहौल सकारात्मक है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री बनने की इच्छा को लेकर भी बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि  वे भाजपा में नहीं जाएंगे क्योंकि बीजेपी वाले उन्हें कभी सीएम नहीं बनाएंगे।
विज्ञापन
टीएस सिंहदेव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अपनी एक अधूरी इच्छा जताई है। उन्होंने रायपुर में कहा कि वे कांग्रेस में हैं और भविष्य में भी कांग्रेस में ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में माहौल सकारात्मक है। पार्टी बदलने की बात को नकारते हुए कहा कि प्रदेश में फिलहाल दो ही पार्टियां सक्रिय हैं। किसी तीसरी पार्टी का यहां वर्चस्व नहीं हैं ऐसे में भाजपा में जाने का कोई सवाल ही नहीं है। चुटीले अंदाज में सिंहदेव ने कहा कि भाजपा वाले कभी उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाएंगे। 

विज्ञापन


इस बीच, यह भी सामने आया है कि पंजाब में कांग्रेस को हराकर सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से संपर्क किया है। इस बात की जानकारी देते हुए सिंहदेव ने कहा कि राज्य में आम आदमी पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं है। इस दौरान उन्होंने कहा कि भले ही आप ने उनसे संपर्क किया हो, लेकिन केजरीवाल से उनकी कभी मुलाकात नहीं हुई है। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी से उनके कई मुद्दों पर मतभेद हैं। इस दौरान उन्होंने अपने निजी जीवन की कुछ बातों को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने राजनीतिक जीवन में जाने से उन्हें मना किया था। इस दौरान सीएम बनने की बात पर उन्होंने कहा कि जो बनना था वह बन गया हूं। अभी कुछ बनना बाकी है, उसको लेकर समय-समय पर चर्चा होती रहती है। इसको लेकर प्रयास भी जारी है। टीएस सिंहदेव ने कहा कि एक चाहत अभी बाकी है वह भी पूरी होगी इसकी उम्मीद है। इस दौरान इशारा देते हुए उन्होंने कहा कि चाहत को लेकर बातें हुई हैं। माहौल सकारात्मक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने अपने काम भी गिनाए। उन्होंने पीएम सड़क योजना की प्रगति को लेकर भी जानकारी दी।  

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें